छत्तीसगढ

अधिकारियों के रवैये पर भड़कीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कहा- यहां के कर्मचारी उत्पात मचाए हुए हैं

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव बिहारपुर पहुंची। यहां उन्होंने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहां- यहाँ के अधिकारी- कर्मचारी उत्पात मचाये हुए है, लोगों की समस्याएं ज्यादा है, जिसके लिए जनसमस्या शिविर लगाकर निदान करने के निर्देश दिए गए है।

बता दें कि, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शुक्रवार को बिहारपुर के एक दिन प्रवास पर पहुंची। यहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्यायों के बारे में जाना। मंत्री से मिले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के रवैये पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने बताया कि, उनकी समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। किसी भी काम के लिए अधिकारी रिश्वत की मांग करते है।

इसपर मंत्री राजवाड़े ने कहा- कि लोगों से काफी शिकायत मिली है। अधिकारियों कर्मचारियों का रवैया अच्छा नही था। यहाँ समस्या बहुत ज्यादा है, रिश्वत की बात सामने आई है, अधिकारी कर्मचारी बहुत ज्यादा उत्पात मचाये हुए है, बहुत जल्द जन समस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा।

Related Posts

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

1 of 329