रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के युवा आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पदस्थ किया गया है।
विकास कुमार 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में रायपुर में डीसीपी (यातायात) के पद पर पदस्थ हैं। अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के चलते उन्होंने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बनाई है।
केंद्रीय एजेंसी NIA में उनकी नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है, जहां वे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में गौरव का माहौल है, वहीं यह प्रदेश के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल उनके जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने की संभावना जताई जा रही है।











