Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगा एग्जीक्यूटिव पेड लाउंज, यात्रियों को मिलेंगी ये प्रीमियम सुविधाएँ

रायपुर रेलवे स्टेशन अपने यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक यात्रा अनुभव देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। जल्द ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अत्याधुनिक एग्जीक्यूटिव पेड लाउंज की सुविधा शुरू की जाएगी। यह लाउंज यात्रियों को सिर्फ आराम ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़ी कई सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाएगा। इस एग्जीक्यूटिव लाउंज को आधुनिक यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

यहाँ मिलने वाली प्रमुख सुविधाएँ इस प्रकार हैं-

एर्गोनॉमिक सीटिंग और पूरी तरह वातानुकूलित हॉल
योग और ध्यान क्षेत्र
छोटा फिटनेस कॉर्नर
हेल्दी फूड कैफ़े
साधारण स्वास्थ्य जांच कियोस्क
हाई-स्पीड वाई-फाई और चार्जिंग पोर्ट
रेस्ट पॉड/डे रूम
वॉश और फ्रेश-अप एरिया

इस लाउंज में यात्री यात्रा के दौरान आराम कर सकेंगे, योग कर सकेंगे और हेल्दी ड्रिंक लेकर अपनी स्वास्थ्य जरूरतों का भी ध्यान रख पाएँगे।

लाउंज के शुल्क
1 घंटा: ₹30
2 घंटे: ₹60
4 घंटे: ₹80
योग/मेडिटेशन ज़ोन: ₹50 प्रति 30 मिनट
फिटनेस कॉर्नर: ₹50 प्रति 30 मिनट

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458