सूरजपुर: सूरजपुर जिले में एक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के देवनगर अटल चौक पर SDM की कार अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी।
बाइक को बचाने में हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, SDM अजय मोडीयाम की कार एक बाइक को बचाने की कोशिश में असंतुलित हो गई, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई।
तीन लोग घायल
इस हादसे में SDM अजय मोडीयाम, वाहन चालक और एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अस्पताल में इलाज जारी
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।








