Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 23, 12 मजदूरों का इलाज जारी

सक्ती: सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस हादसे में 23 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 मजदूरों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

इलाज रायगढ़ और रायपुर में जारी

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को रायगढ़ और रायपुर के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया था। कुल 35 मजदूर घायल हुए थे, जिनमें से पहले 20 की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि अब तीन और मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

बॉयलर ब्लास्ट से हुआ था हादसा

यह दर्दनाक घटना 14 अप्रैल को सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड पावर प्लांट में हुई थी, जब बॉयलर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के समय कई मजदूर काम कर रहे थे और 35 कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए थे।

FIR और जांच शुरू

पुलिस ने लापरवाही का मामला मानते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच में आरोप है कि प्लांट में क्षमता से अधिक उत्पादन के कारण यह हादसा हुआ।

मुआवजे का ऐलान

कंपनी की ओर से मृतकों के परिवारों को 35-35 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया गया है। वहीं सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। पीएम राहत कोष से भी अतिरिक्त सहायता की घोषणा की गई है।

स्थिति गंभीर बनी हुई है

अस्पतालों में अभी भी 12 मजदूरों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456