Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

समर वेकेशन घोषित: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट 18 मई से 12 जून तक बंद, जरूरी मामलों की होगी सुनवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हाईकोर्ट 18 मई 2026 (सोमवार) से 12 जून 2026 (शुक्रवार) तक ग्रीष्म अवकाश पर रहेगा और 15 जून 2026 (सोमवार) से पुनः नियमित रूप से खुलेगा।

अवकाश के दौरान भी जरूरी मामलों की सुनवाई जारी रहेगी। इसके लिए वेकेशन जजों की नियुक्ति की गई है, जो सुबह 10:30 बजे से कोर्ट की कार्यवाही करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सुनवाई का समय बढ़ाया भी जा सकेगा।

अधिसूचना के अनुसार, समर वेकेशन के दौरान सिविल, क्रिमिनल और रिट मामलों की फाइलिंग जारी रहेगी। जमानत मामलों में अलग से अर्जेंट हियरिंग आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी, उन्हें स्वतः सूचीबद्ध किया जाएगा। हालांकि अन्य मामलों की सुनवाई के लिए अर्जेंट आवेदन अनिवार्य रहेगा।

इस अवधि में रजिस्ट्री कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा, जबकि शनिवार, रविवार और शासकीय अवकाश के दिन बंद रहेगा। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 19, 21, 26 और 28 मई तथा 2, 4, 9 और 11 जून 2026 की तिथियां निर्धारित की हैं।

निर्धारित समय पर प्रस्तुत नहीं हो पाने वाले मामलों को अगली तारीख पर अलग सूची में शामिल किया जाएगा। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर रजिस्ट्रार (न्यायिक) सुमित कपूर द्वारा जारी किया गया है।

Related Posts

रायपुर में चौंकाने वाला खुलासा: शराब से किडनी फेलियर के मामले बढ़े, 40% मरीज अल्कोहल से गंभीर रूप से प्रभावित

रायपुर। राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में किडनी रोगियों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े…

दुर्ग में भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, भारतमाला परियोजना से जुड़ा मामला

दुर्ग। शहर में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता चतुर्भुज राठी…

शराबी दूल्हे की मंडप में ओछी हरकत, दुल्हन ने ठुकराया रिश्ता: बिलासपुर से कसडोल पहुंची बारात बैरंग लौटी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

1 of 301