Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

पेपर लीक मामले में फरार आरोपी पर 5 हजार का इनाम, रायपुर पुलिस ने तेज की तलाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार आरोपी वेणु जंघेल पर रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। लंबे समय से आरोपी की तलाश जारी है, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। इनाम की घोषणा के बाद गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं।

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 130/2026 से जुड़ा है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम की धारा 4, 5 और 10 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 के तहत केस दर्ज किया गया है। 14 मार्च 2026 को सामने आए इस पेपर लीक कांड ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वेणु जंघेल (18) बोरतरा गांव का रहने वाला है और हाल ही में रायपुर के अशोक नगर, गुढ़ियारी इलाके में रह रहा था। घटना के बाद से ही वह फरार है और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी में दिक्कत आ रही है।

सेंट्रल जोन की डिप्टी पुलिस कमिश्नर अर्चना झा ने रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत इनाम घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है और उसके खुलेआम घूमने से समाज के लिए खतरा हो सकता है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Posts

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

CG NEWS- शासकीय स्कूल में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा; घटिया गुणवत्ता का आरोप लगा रहे रवि भगत गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के…

रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ACB का बड़ा छापा: सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे के एवज में 50 हजार की घूस लेते बाबू गिरफ्तार

रायगढ़: रायगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो…

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर सर्वे: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में जुलाई माह के दौरान बिजली खपत में आई भारी कमी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे भ्रम और अफवाहों पर विराम लगाते…

1 of 437