Trendingखेलछत्तीसगढबड़ी खबर

VIDEO- रायपुर वनडे से पहले टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी पहुंचे, एयरपोर्ट पर फैंस की लगी भीड़

रायपुर। आगामी 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी रविवार को रायपुर पहुंचे। खिलाड़ियों के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में क्रिकेट फैंस उमड़ पड़े। खासतौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भीड़ ने अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने का मौका नहीं छोड़ा। टीम इंडिया और प्रोटियाज़ टीम दोनों सोमवार से प्रेस्टीजियस मुकाबले के लिए नेट प्रैक्टिस शुरू करेंगी।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच लंबे समय बाद किसी इंटरनेशनल मुकाबले की मेजबानी कर रहा है, जिसके चलते दर्शकों में खासा उत्साह है। मैच से पहले शहर में क्रिकेट फीवर लगातार बढ़ता जा रहा है।

Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467