Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

‘लाखों एकड़ की धान सरकार नही खरीदेगी’, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी पर उठाए गंभीर सवाल, चुनाव आयोग को बताया केचुआ

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी और SIR प्रक्रिया को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एग्रो स्टेक में हजारों किसानों के नाम कट गए हैं और लाखों एकड़ की धान सरकार नहीं खरीदेगी।

भूपेश ने यह भी आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों में वन अधिकार पट्टे हमारी सरकार में दिए गए थे, लेकिन उनकी धान खरीदी वर्तमान सरकार नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण किसान टोकन नहीं काट पा रहे और धान बेचने में परेशानी हो रही है।

SIR प्रक्रिया पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि BLO पर दबाव बनाया जा रहा है, सर्वर काम नहीं कर रहा और फॉर्म अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। बलौदाबाजार और देवभोग में इस कारण किसान और कर्मचारी भारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। भूपेश ने इसको राजनीतिक शोषण बताया।

साथ ही, उन्होंने नक्सल मामलों में भाजपा पर आरोप लगाया, यह कहते हुए कि नक्सली खुद चंदा लेने एकात्म परिसर में जाते थे और पूर्व गृहमंत्री राशिद काट उन्हें पैसे देते थे।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

स्कूल में प्रधानपाठक की कथित अशोभनीय हरकत से हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक…

1 of 441