Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: “वर्दी का रसूख या हैवानियत? पुलिसकर्मी ने डॉगी को हॉकी से पीट-पीटकर मारा, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ से बेजुबान जानवरों के प्रति क्रूरता और दुखद मौतों की दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। राजनांदगांव में जहां एक रक्षक ही भक्षक बन गया, वहीं रायगढ़ में एक नन्हे हाथी की मौत ने वन विभाग को चिंता में डाल दिया है। इन दोनों घटनाओं ने प्रदेश में जीव-दया और वन्यजीव सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिसकर्मी की हैवानियत, मासूम बेजुबान की ले ली जान

राजनांदगांव के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ममता नगर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। यहां आरक्षक द्वारिका प्रसाद लाउतरे ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पुलिसकर्मी ने एक बेजुबान कुत्ते (Dog) को हॉकी स्टिक से तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मोहल्ले की महिलाओं ने इस क्रूरता का विरोध किया, तो पुलिसकर्मी अपनी वर्दी की धौंस जमाते हुए उनसे भी बदसलूकी करने लगा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

तालाब किनारे मिला हाथी के शावक का शव

दूसरी ओर, रायगढ़ वन मंडल के बड़झरिया गांव में एक 6 माह के हाथी शावक की मौत का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के किनारे शावक का शव देखा, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पानी में डूबने से शावक की मौत हुई है। इलाके में वर्तमान में 32 हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिसके कारण वन विभाग ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।


Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467