Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती अब होगी ऑनलाईन

छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाड़ी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद और आधुनिक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 23 दिसंबर, मंगलवार को दोपहर 4 बजे मंत्रालय महानदी भवन में नई ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर और विभागीय वेबसाइट का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगी।

नई डिजिटल भर्ती प्रणाली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती आवेदन से लेकर चयन तक पूरी प्रक्रिया एक ही ऑनलाइन मंच पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा और भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही कार्यालयीन दौड़-भाग और भ्रम की स्थिति से भी निजात मिलेगी।

इस पहल से आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी और महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक होगी।

डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से शासन की कार्यप्रणाली में विश्वास बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी प्रणाली को आधुनिक, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।


Related Posts

CG NEWS- मेरठ से पकड़ाया शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह, 63.50 लाख का माल बरामद; फेरीवाले बनकर करते थे रेकी

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और भिलाई ट्विन सिटी में लगातार हो रही दिनदहाड़े…

बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड: क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

बलौदाबाजार/बिलासपुर। 10 जून 2024 को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई ऐतिहासिक…

ऐतिहासिक पल: भारत अब पूरी तरह ‘नक्सल मुक्त’, रायपुर की तर्ज पर चमकेगा बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर/रायपुर। भारत के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।…

अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान, 5 नए चेहरों को मौका, रो-को की जोड़ी फिर उतरेगी मैदान में

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया…

1 of 334