Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंडे नहीं, सीधा बच्चे देता है ये सांप, छत्तीसगढ़ में मिला खतरनाक रसेल वाइपर

धमतरी: रुद्री थाना क्षेत्र के बेन्द्रानवागांव में रविवार को ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब एक घर के पीछे बाड़ी में जलाऊ लकड़ी के ढेर में अजगर जैसा दिखने वाला सांप नजर आया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खाना बनाने के लिए घर के पीछे लकड़ियों का ढेर रखा जाता है। महिलाएं लकड़ी निकालकर चूल्हा जलाती हैं। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर लकड़ी के ढेर में छिपे सांप पर पड़ी।

सूचना मिलते ही सर्पमित्र सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सर्पमित्र ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।

सर्पमित्र ने बताया कि ग्रामीण सांप को अजगर समझ रहे थे, लेकिन यह रसेल वाइपर था। रसेल वाइपर भारत के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसका जहर बेहद खतरनाक होता है और काटने पर इंसान के शरीर में खून जमना शुरू हो जाता है और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर का खतरा रहता है।

इसके अलावा सर्पमित्र ने कहा कि रसेल वाइपर अंडे नहीं देता, बल्कि सीधे बच्चे देता है। उन्होंने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने सर्पमित्र की सावधानी और बहादुरी की जमकर सराहना की।


Related Posts

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: दरगाहों और उर्स में DJ-धूमाल पर बैन वाले आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने…

छत्तीसगढ़ की धरती से अब निकालेगा हीरा, वैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद सैंपल की जांच में मिले 5 हीरे  

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की धरती से अब हीरा निकलेगा. जिले के सरायपाली क्षेत्र…

CG NEWS- मन्नत की जगह ‘देवगुड़ी’ में बिछ गई लाश! बेटे के दोस्त ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, जानें खौफनाक वजह

बतौली (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 of 389