Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का दर्दनाक अंत, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

बालोद। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। बालोद जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद संपर्क में आए युवक और युवती की कहानी का अंत ऐसा हुआ कि युवक की जान चली गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे।

जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की 24 वर्षीय युवती का विवाह 22 अप्रैल 2026 को परसोदा जगन्नाथपुर निवासी युवक से हुआ था। शादी से पहले उसकी पहचान और दोस्ती डौंडीलोहारा क्षेत्र के भीमपुरी निवासी 29 वर्षीय मिथलेश ठाकुर से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब ढाई वर्षों से संपर्क में थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि शुक्रवार देर रात मिथलेश ठाकुर युवती के ससुराल पहुंचा। कथित तौर पर वह शराब के नशे में था और युवती को अपने साथ लेकर चला गया। दोनों बाइक से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम दैहान के पास रेलवे अंडरब्रिज क्षेत्र में पहुंचे।

इधर, शनिवार तड़के जब युवती के पति की नींद खुली तो पत्नी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। देर रात करीब 3 बजे युवती ने फोन कर रेलवे ट्रैक के पास हादसा होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

घटना में मिथलेश ठाकुर की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का उपचार जारी है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि मिथलेश ठाकुर भी शादीशुदा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से बनने वाले रिश्तों और उनके संभावित दुष्परिणामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455