Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर कार खाई में गिरी, दो की मौत

रायपुर। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और तीन बार पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात बालको में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। उनके साथ कार में जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक सवार थे।

चारों लोग रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। जैसे ही वाहन निर्माणाधीन मार्ग पर पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिरते हुए तीन बार पलट गई।

हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे उनके साथियों ने बिना पुलिस को सूचना दिए घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को केजीएन अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा इंतजामों, संकेतकों की कमी और संभावित लापरवाही को लेकर भी जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर निर्माणाधीन सड़कों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के खतरे को उजागर करता है।


Related Posts

ओडिशा दौरे पर CM विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की मुलाकात; लिंगराज और जगन्नाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर हैं। अपने प्रवास…

1 of 469