Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

ब्रेकिंग: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर आ रहे बस्तर दौरे पर, जानिए इसबार क्या होगा ख़ास

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वे जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दिन प्रदेश सरकार भी अपने दो वर्ष के कार्यकाल का उत्सव मनाएगी।

अमित शाह का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह मौका प्रदेश सरकार के लिए भी खास है, क्योंकि सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों जनता के सामने प्रस्तुत करेगी।

मुख्यमंत्री और कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य इस अवसर पर विभिन्न विकासात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में बस्तर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और सांस्कृतिक पहलों को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। समारोह में खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्थानीय विकास परियोजनाओं की झलक जनता को दिखाई जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, दुर्ग के अस्पताल में ली अंतिम सांस; प्रदेश में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, गांधीवादी विचारक और लेखक…

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, तहसीलदार समेत 3 अधिकारियों को नोटिस

बलौदाबाजार। आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने…

1 of 513