Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: तेज रफ्तार ने ली दो छात्रों की जान: अनियंत्रित कार तीन बार पलटी, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

बिलासपुर। एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो युवाओं की जिंदगी छीन ली। सोमवार देर रात कोनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तीन बार पलटते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहे ईशु रत्नाकर और साथ बैठा उसका दोस्त भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में बैठे चार अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के रहने वाले ईशु रत्नाकर बिलासपुर में अपने भाई के साथ रहकर PSC की तैयारी कर रहा था। रविवार की देर रात वह अपने दोस्तों भास्कर राजपूत,अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत व एक अन्य साथी के साथ कार से रतनपुर रोड की ओर खाना खाने निकला था।ईशु कार चला रहा था और भास्कर आगे वाली सीट पर बैठा था, जबकि बाकी चार युवक पीछे बैठे थे।

कोनी थाना क्षेत्र पार करने के बाद कार सेंदरी से पहले ही अचानक अनियंत्रित हो गई। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि वह लगातार तीन बार पलटी और सड़क से दूर जाकर झाड़ियों में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईशु रत्नाकर, भास्कर राजपूत दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका उपचार जारी है। देर रात राहगीरों ने घटना देख तुरंत कोनी पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों मृत छात्रों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए और परिजनों को सूचित किया गया।

सोमवार सुबह परिजन बिलासपुर पहुंचे और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिए गए। ईशु के छोटे भाई आर्यन रत्नाकर, जो LLB का छात्र है, ने बताया कि दोनों भाई बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। ईशु PSC की तैयारी कर रहा था और मेहनती छात्र था। रविवार रात दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की खबर मिली। कोनी थाना पुलिस ने मामले FIR दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

1 of 454