Trendingदेशबड़ी खबर

जहां-जहां EVM पर टेप, वहां दोबारा मतदान के आदेश… टीएमसी के जहांगीर खान हैं कैंडिडेट

पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण की 142 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. दूसरे चरण की वोटिंग के बीच भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि फालता विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम पर टेप लगा दिए गए हैं, जिससे बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिप गया है. अब चुनाव आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऐसे बूथ पर फिर से मतदान कराने के आदेश दे दिए हैं.

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि जिस भी मतदान केंद्र पर ईवीएम के ऊपर काला या सफेद टेप पाया गया है, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथ से इस तरह टेप मिलने की घटनाएं सामने आती हैं, तो पूरे विधानसभा क्षेत्र में ही पुनर्मतदान कराया जाएगा.

गौरतलब है कि बीजेपी ने फालता इलाके में ईवीएम पर टेप लगे होने के कारण बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिपने की शिकायत की थी. चुनाव आयोग ने शिकायत को गंभीर बताते हुए इसकी जांच के आदेश दिए थे. चुनाव आयोग की ओर से कहा गया था कि अगर शिकायत सही पाई गई, तो आयोग पुनर्मतदान के आदेश देगा. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही इस बात के निर्देश दिए थे कि पीठासीन अधिकारी मतदान शुरू होने से पहले यह सुनिश्चित करें कि ईवीएम पर सभी उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट रूप से दिखाई दें.

Related Posts

सियासत की भेंट चढ़ी ममता: जगदलपुर में पांच बेटियों संग सड़क पर आई विधवा माँ, भाजपा पार्षद ने घर में जड़ा ताला

जगदलपुर। बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने मानवता…

1 of 294