Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: 150 ठेका श्रमिकों का बंसल इंफ्राटेक और SECL के खिलाफ प्रदर्शन, वेतन नहीं मिलने पर 5 दिन से काम ठप

कोरबा। एसईसीएल (SECL) की गेवरा परियोजना में SILO और CHP निर्माण कार्य कर रही बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने वेतन भुगतान नहीं होने पर कंपनी प्रबंधन और एसईसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। जून माह का वेतन तय समय पर नहीं मिलने से नाराज श्रमिकों ने करीब छह घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पिछले पांच दिनों से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।

श्रमिकों ने बताया कि करीब दो माह पहले भी उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) कार्यालय का घेराव किया था। उस समय एरिया पर्सनल मैनेजर (APM), कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच यह सहमति बनी थी कि हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच सभी श्रमिकों का वेतन अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाएगा। आरोप है कि इस समझौते के बावजूद इस माह भी समय पर भुगतान नहीं किया गया।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि जुलाई और अगस्त का समय आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होता है। बच्चों की स्कूल फीस, कृषि कार्य, बिजली बिल, गैस सिलेंडर और राशन जैसी जरूरी जरूरतों के लिए समय पर वेतन मिलना आवश्यक है, लेकिन कंपनी प्रबंधन लगातार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।

श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया कि 10 जुलाई को प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि सोमवार से बुधवार के बीच सभी का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिला। दोबारा संपर्क करने पर अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा, “जब पेमेंट आएगा, तब काम पर आना।” इसके बाद से श्रमिकों ने काम बंद कर दिया और पिछले पांच दिनों से परियोजना का निर्माण कार्य ठप है।

श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनका बकाया वेतन जल्द जारी नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल वेतन भुगतान की मांग की है। साथ ही कहा है कि आंदोलन के कारण परियोजना के कार्य, उत्पादन या शासकीय संपत्ति को होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी बंसल इंफ्राटेक प्रबंधन और एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को 20 साल की सख्त सजा; बेहतरीन जांच के लिए इंस्पेक्टर होंगे पुरस्कृत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म (रेप) के…

बॉलीवुड में नया हड़कंप: सलमान खान के बाद अब आमिर खान को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच जारी…

रायगढ़ में ब्लाइंड डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा: जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर लाशें जलाईं

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाले दोहरे…

कनिष्ठ अधिकारी को डीईओ का प्रभार देने पर हाईकोर्ट सख्त: DEO नियुक्ति का आदेश निरस्त, वरिष्ठता की अनदेखी पर लिया एक्शन

बलौदा बाजार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रशासनिक नियुक्तियों में वरिष्ठता…

क्रिकेट जगत में शोक की लहर: सर्वकालिक महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन, एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के

खेल डेस्क। क्रिकेट इतिहास के सबसे महान और दिग्गज ऑलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज…

1 of 424