Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नवापारा-राजिम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-हाईवा की टक्कर में 3 की मौत

रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रक और रेत से भरे हाईवा के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 130C पर पिपरौद-बजरंगपुर के बीच निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात यह हादसा हुआ। खाली ट्रक और रेत से भरे हाईवा के बीच सीधी टक्कर हुई, जिसमें हाईवा चालक की लापरवाही सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में 2 व्यक्ति पारागांव के निवासी, 1 व्यक्ति कुरूद का निवासी बताया गया है

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है। नवापारा-रायपुर मार्ग पर नियमों की अनदेखी कर 24 घंटे रेत से भरे हाईवा दौड़ रहे हैं, जो हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458