जशपुर जिले के आरा पहाड़ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट विमान पहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद घटनास्थल से आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
जशपुर-नारायणपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी लाल उमेद भी शामिल हैं, घटनास्थल की ओर पहुंच रहे हैं।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और इस हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि भी नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।










