Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

RAIPUR: महफूज खान से मिलने गई थी कविता, फिर उसी के घर में मिली लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ संतोषी नगर इलाके में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पर ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे टिकरापारा क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका कविता दास देर रात अपने प्रेमी महफूज खान से मिलने उसके घर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि कविता ने आवेश में आकर घर के भीतर ही फांसी लगा ली।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए टिकरापारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी महफूज खान के खिलाफ धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के घेरे में मौत की वजह

हालांकि इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। आखिर उस रात दोनों के बीच किस बात पर विवाद हुआ? क्या युवती पर किसी तरह का दबाव बनाया गया था? क्या यह केवल आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश?


Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456