Trendingदेशबड़ी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को बता दिया ‘आतंकवादी’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है. खड़गे ने कहा कि AIADMK लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार और आम्बेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है. हालांकि बाद में खड़गे सफाई देते नजर आए. उन्होंने कहा कि, ‘मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं.’

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बाद में कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे धमकाते हैं. उन्होंने कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. मैंने आपको क्रम बताया था, IT, ED। सभी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं. वह लोगों को आतंकित कर रहे हैं.”

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में कहा कि मोदी और शाह ने पहले भी चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिशें की हैं. आप जानते हैं, 11 सालों में उन्होंने कई सरकारें गिरायी, विधायकों को खरीदा, राज्यसभा सांसदों को खरीदा. इन लोगों ने धनबल और मसल पावर का इस्तेमाल किया. इनके हाथ में जो संस्थाएं हैं, जैसे कि CBI, ED, IT सभी संस्थानों का वे गलत प्रयोग कर रहे हैं और राजनीतिक दलों के नेताओं पर छापा मरवा रहे हैं.

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे चलेगी ‘सीएम हेल्पलाइन’, दफ्तरों के चक्कर काटने की छुट्टी, एक कॉल पर होगा समाधान!

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक बड़ी पहल…

स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, आधी रात युवती के साथ जंगल में धराए; वीडियो वायरल

बतौली (सरगुजा): छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला एक मामला सरगुजा…

1 of 279