Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: हाइवा और डीजल टैंकर की टक्कर

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पलारी विकासखंड के गिधपुरी–पलारी मुख्य मार्ग पर ग्राम भवानीपुर नाला के पास रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आमने-सामने टक्कर से मची तबाही
जानकारी के अनुसार डीजल टैंकर (CG 04 NF 7301) ढाबाडीह पेट्रोल पंप से खाली होकर लौट रही थी, जबकि रेत से लदी हाइवा (CG 22 AG 9200) गिधपुरी की ओर से आ रही थी। भवानीपुर नाला के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने किया रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही गिधपुरी थाना प्रभारी उनेस देशमुख अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान हरिशचंद्र पटेल (30) निवासी गांधी ग्राम, मंदिर हसौद और मुकेश टंडन (27) निवासी ग्राम अकलतरा, थाना ग्रामीण भाटापारा के रूप में हुई है।

कुछ देर बाधित रहा यातायात
हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल कराया।

तेज रफ्तार बनी वजह, जांच जारी
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग
स्थानीय ग्रामीणों ने इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने तथा भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456