Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CGBSE Result 2026: क्या लीक हो गया छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट? सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाने हैं, लेकिन इससे पहले ही सोशल मीडिया पर कथित टॉपर्स को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। परिणाम जारी होने से पहले ऐसी पोस्ट सामने आने से पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।

फेसबुक पर एक यूजर का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र को टॉप-10 में जगह बनाने पर बधाई दी गई है। पोस्ट में “डोकड़ा के लाल ने कर दिखाया कमाल” जैसे शब्दों के साथ छात्र की सफलता का दावा किया गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है, जिससे इस पोस्ट की सत्यता संदिग्ध हो गई है।

इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह महज अफवाह है या फिर परीक्षा परिणाम से जुड़ी जानकारी पहले ही लीक हो गई है। फिलहाल इस मामले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर फैल रही इन खबरों ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। सभी की नजरें अब आधिकारिक परिणाम पर टिकी हुई हैं।

गौरतलब है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Related Posts

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका; उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में दाखिले की अंतिम…

प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार पर जूनियर छात्र की पिटाई? डीपी विप्र लॉ कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर। डीपी विप्र लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने…

1 of 466