Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- क्रिकेट खेलते वक्त गिरी आकाशीय बिजली, 18 वर्षीय युवक की मौत

दुर्ग। जिले के पुरैना इलाके में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक शक्ति बिश्नोई की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शी पार्थ महानंद ने बताया कि हल्की बारिश शुरू होने के बाद सभी बच्चे मैदान से घर लौटने लगे थे। तभी अचानक तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी और शक्ति उसकी चपेट में आ गया। बिजली गिरते ही वह मैदान में बेहोश होकर गिर पड़ा।

दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे सनसाइन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बीएम शाह हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक शक्ति बिश्नोई पुरैना का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने पिता संतोष बिश्नोई का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है और घर में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्चुरी भेज दिया गया।

विशेषज्ञों ने बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और हाईटेंशन लाइन के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478