Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- हाफ नदी में गिरी इनोवा, पति-पत्नी घायल; दो महीने पहले इसी जगह पांच युवकों की हुई थी मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई मोड़ स्थित हाफ नदी के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से कोरबा जा रही एक इनोवा कार तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर हाफ नदी में जा गिरी और पलट गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि पांडातराई मोड़ पर तेज मोड़, घना अंधेरा और लगातार बारिश के कारण चालक को सड़क की दिशा स्पष्ट नहीं दिखी। इसी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा। बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्य चलाकर दोनों घायलों को सुरक्षित निकाला गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

गौरतलब है कि यह वही स्थान है, जहां करीब दो महीने पहले एक कार हाफ नदी में गिर गई थी। उस दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद इस ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन पुल और सड़क का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। मौके पर पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और ब्लैक स्पॉट पर प्रभावी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478