Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलौदा बाजार में बड़ा हादसा: उफनते नाले को पार करते समय बिजली कर्मियों की पिकअप बही, 3 सुरक्षित, 1 लापता; रेस्क्यू जारी

बलौदा बाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है, जहां ग्राम अचानकपुर के पास स्थित खोरसी नाला में बिजली विभाग के कर्मचारियों से भरी एक पिकअप गाड़ी तेज बहाव में बह गई। यह हादसा मंगलवार रात करीब 2 बजे उस वक्त हुआ जब उफनते नाले को पार करने की कोशिश की जा रही थी। गाड़ी में सवार तीन कर्मचारी तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि एक कर्मचारी अभी भी लापता है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की पिकअप गाड़ी अचानकपुर क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के लिए कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। रात करीब 2 बजे जब वाहन खोरसी नाला के पास पहुंचा, तो नाला उफान पर था। चालक ने पानी की गहराई और तेज बहाव का सही अनुमान लगाए बिना ही नाला पार करने का प्रयास किया। देखते ही देखते पिकअप तेज बहाव की चपेट में आ गई और करीब 800 मीटर दूर तक बह गई।

तीन कर्मचारी तैरकर निकले बाहर, एक अब भी लापता हादसे के वक्त पिकअप में सवार तीन कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाई और किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी के वाहन में ही फंसे होने या पानी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। लापता कर्मचारी की सही स्थिति का पता अभी नहीं चल पाया है।

10-12 फीट गहरे पानी और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ (SDRF) टीम तत्काल मौके पर पहुंची। नाले में करीब 10 से 12 फीट गहरा पानी और तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार लापता कर्मचारी की तलाश और डूबी हुई गाड़ी को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन को पानी से बाहर निकालने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चिंता और तनाव का माहौल है।

Related Posts

स्वामी आत्मानंद स्कूल में घुसा बारिश का पानी: 10 कमरे जलमग्न, मची अफरा-तफरी; जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

बतौली। सरगुजा जिले के बतौली में सोमवार (6 जुलाई) को हुई मूसलाधार बारिश ने स्वामी…

1 of 411