Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS- छत्तीसगढ़ में SIR अभियान जोरों पर, अबतक लगभग 37 लाख गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से जारी है। अभियान के तहत 04 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक पंजीकृत मतदाता से भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त किया जाना है। संपूर्ण प्रक्रिया की प्रतिदिन समीक्षा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा की जा रही है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज 19 नवम्बर 2025 तक लगभग 37 लाख गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है।

एसआईआर अभियान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, प्रक्रियाएँ और अपडेट्स सीईओ छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—फेसबुक, एक्स (Twitter) एवं इंस्टाग्राम पर उपलब्ध हैं। इन प्लेटफार्मों के माध्यम से लगातार एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की विधि से संबंधित इनफॉर्मेटिव वीडियो एवं सामग्री साझा की जा रही है, ताकि किसी भी मतदाता को फॉर्म भरने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442