Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा: स्कूल का जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

बलौदाबाजार। जिले के सिमगा ब्लॉक के हथबंद गांव में एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय का भारी लोहे का मुख्य गेट अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से शिवम यादव की जान चली गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, शिवम यादव रतनपुर का रहने वाला था और तीज पर्व के अवसर पर अपनी बड़ी मां के घर हथबंद आया हुआ था। इसी दौरान स्कूल का भारी लोहे का मुख्य गेट अचानक गिर गया। गेट की चपेट में आने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई।

लंबे समय से जर्जर था गेट और पिलर

ग्रामीणों के मुताबिक, स्कूल का मुख्य गेट और उसका पिलर लंबे समय से जर्जर हालत में था। बताया जा रहा है कि पिलर कमजोर होने के कारण वह गेट का भारी वजन संभाल नहीं सका और अचानक ढह गया।

ग्रामीणों का दावा है कि गेट की खराब स्थिति को लेकर पहले भी स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। गेट की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी की गई थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

परिजनों ने की FIR की मांग

मासूम की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि यदि गेट और पिलर की स्थिति पहले से खराब थी और इसकी जानकारी जिम्मेदारों को थी, तो समय रहते इसे ठीक क्यों नहीं कराया गया।

परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

SDM ने दिए जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए SDM ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह और इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई है या नहीं, यह स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल 7 साल के शिवम की मौत से परिवार सदमे में है, वहीं हादसे के बाद पूरे हथबंद गांव में शोक का माहौल है।

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

अंबिकापुर: बीए छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता ज्ञान तिवारी पर FIR, ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या…

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका; उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में दाखिले की अंतिम…

प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार पर जूनियर छात्र की पिटाई? डीपी विप्र लॉ कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर। डीपी विप्र लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने…

1 of 467