Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

115 साल पुराने पेंड्रावन जलाशय को बचाने की पहल तेज, विधायक अनुज शर्मा ने CM साय से की मुलाकात

रायपुर। धरसींवा क्षेत्र के ग्राम बंगोली स्थित 115 साल पुराने ऐतिहासिक पेंड्रावन जलाशय के संरक्षण को लेकर अब कवायद तेज हो गई है। जलाशय को बचाने और हजारों किसानों के हितों की रक्षा के लिए विधायक अनुज शर्मा ने किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान जलाशय के ऐतिहासिक महत्व, वर्तमान स्थिति और उससे जुड़े किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा गया।

हजारों किसानों की सिंचाई का प्रमुख आधार है जलाशय

विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र की कृषि व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे आसपास के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। इसके अलावा जलाशय भूजल स्तर बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में जलाशय का अस्तित्व खतरे में पड़ने से खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।

जलाशय पर संकट से गहरा सकता है पेयजल संकट

किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने जलाशय से जुड़ी जमीनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने चिंता जताई कि यदि इस ऐतिहासिक जलस्रोत का संरक्षण नहीं किया गया तो आसपास के गांवों में सिंचाई के साथ पेयजल की समस्या भी गंभीर हो सकती है। किसानों ने जलाशय को सुरक्षित रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

मुख्यमंत्री साय ने दिया उचित निर्णय का आश्वासन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक और किसान प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने जलाशय के महत्व और किसानों की चिंताओं को जायज बताते हुए मामले में सकारात्मक पहल करने तथा जल्द उचित निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। साथ ही जल संरक्षण और किसानों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी जताई।

मुख्यमंत्री के आश्वासन से किसानों में जगी उम्मीद

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसान प्रतिनिधियों में जलाशय के संरक्षण को लेकर उम्मीद बढ़ी है। विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पेंड्रावन जलाशय को बचाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल सहित किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Posts

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला कारोबार का बड़ा खुलासा, 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले; दुबई तक पहुंची जांच

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला कारोबार के खिलाफ…

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली Child Care Leave, DEO ने जारी किया स्वीकृति आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बिलासपुर की महिला व्याख्याता को…

1 of 510