Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

NIT चौपाटी विवाद: युवा कांग्रेस ने राजेश मूणत के पोस्टर पर पोती कालिख

रायपुर। एनआईटी चौपाटी विवाद को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री और स्थानीय भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उसी स्थान पर प्रदर्शन किया, जहां नालंदा-2 निर्माण की घोषणा का होर्डिंग लगाया गया था।

युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार और विधायक मूणत के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि चौपाटी के हटाने और नालंदा-2 लाइब्रेरी-कम-अध्ययन केंद्र बनाने की योजना से स्थानीय जनता और व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।

रायपुर NIT चौपाटी को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगभग ₹10 करोड़ खर्च करके विकसित किया गया था। भाजपा सरकार आने के बाद इस स्थान पर नई लाइब्रेरी-केंद्र बनाने का काम शुरू हुआ। हालाँकि दुकानें आमानाका क्षेत्र में शिफ्ट कर दी गई हैं, लेकिन विपक्ष इस योजना पर लगातार सवाल उठा रहा है। नगरीय प्रशासन ने नवंबर 2025 में नालंदा-2 के लिए टेंडर पूरा कर लिया है।

Related Posts

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…

बेमेतरा में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, 2 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 8 का निकाला पैदल मार्च

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट…

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, मोहित सोमानी के घर दी दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच…

1 of 505