Trendingदेश

MP में टूटा 50 साल पुराना ब्रिज, 4 लोग बाइक समेत नीचे गिरे, 10 घायल

MP News: रायसेन जिले की बरेली तहसील में बरेली-पिपरिया स्टेट हाइवे मार्ग पर स्थित नयागांव का पुल अचानक ढह गया. यह पुल 50 साल पुराना था और कई वर्षों से क्षतिग्रस्त चल रहा था. इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक युवक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बरेली-पिपरिया स्टेट हाइवे के नयागांव पुल हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें 8 मजदूर शामिल हैं जो पुल के नीचे काम कर रहे थे. वहीं, 4 लोग बाइक सहित लोग पुल से नीचे गिर गए. एक गंभीर घायल युवक को तुरंत भोपाल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिले के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

दरअसल, हादसे की मुख्य वजह क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में लापरवाही और गलत तरीके से चल रहा काम बताया जा रहा है. यह 50 साल पुराना पुल कई साल से क्षतिग्रस्त था. आरोप है कि निर्माण एजेंसी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने क्षतिग्रस्त पुल को नया बनाने की जगह सिर्फ नई सड़क बिछाकर छोड़ दिया था.

वहीं, चालू पुल के नीचे सेंटिंग लगाकर काम चल रहा था, जिससे पुल के ढहने की आशंका जताई जा रही है. यह दिखाता है कि चालू पुल के नीचे बिना ट्रैफिक रोके जोखिम भरा कंस्ट्रक्शन किया जा रहा था.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 460