Trendingदेशबड़ी खबर

पूर्व CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कोर्ट में हमला, देखें वीडियो

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर की दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकीलों ने हमला किया है. बता दें, वकील राकेश किशोर, जिन्होंने हाल ही में पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंक कर हंगामा किया था, उन्हें BR गवई ने माफ कर दिया था. लेकिन कोर्ट परिसर में ही कुछ वकीलों ने उनपर हमला कर दिया.

ये घटना तब हुई जब राकेश किशोर कोर्ट में मौजूद थे, तभी कुछ वकीलों ने उनपर हमला कर दिया. राकेश पर धक्का-मुक्की और हमला किया गया. बड़ी मुश्किलों से कोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव करके उन्हें बाहर निकाला.

बार काउंसिल ने किया था निलंबित
राकेश किशोर को BR गवई पर जूता फेंकने के बाद बार काउंसिल ने उन्हें निलंबित कर दिया था. राकेश किशोर ने तमाम निंदाओं के बाद भी कहा था कि उन्हें अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने बताया कि भगवान ने सपने में आकर उन्हें ये काम करने कहा था. राकेश किशोर एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जो दिल्ली बार काउंसिल में 2009 से पंजीकृत हैं. उनकी उम्र लगभग 71-72 वर्ष बताई जा रही है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निलंबन के बाद वह आगे की कार्रवाई तक कोई भी केस नहीं लड़ सकते हैं.

BR गवई पर जूता फेंकने का मामला
6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 1 में एक नियमित सुनवाई के दौरान, राकेश किशोर ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। यह घटना सुबह करीब 11:35 बजे हुई, जब सुनवाई खजुराहो (मध्य प्रदेश) के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की सिर कटी मूर्ति की पुनर्स्थापना से जुड़े मामले पर चल रही थी। किशोर ने जूता निकाल लिया, लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों और आसपास के वकीलों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया.

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 436