Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शीतकालीन सत्र के पहले दिन विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा, ओपी चौधरी ने पटल पर रखा सरकार का प्लान

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए भवन में आज से शुरू हो गया। पहले दिन सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजन डॉक्यूमेंट 2047 की रुपरेखा पेश की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित और सशक्त बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

वित्त मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि सरकार 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान की खरीदी कर रही है और खरीदी की राशि समय पर खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इसके अलावा, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिससे महिलाओं को अधिक से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

ओपी चौधरी ने यह भी बताया कि पीएम आवास योजना कांग्रेस सरकार में पांच साल तक अटकी रही थी। वर्तमान सरकार ने आते ही योजना का लाभ लाभार्थियों को देना शुरू किया और अब तक इस दिशा में तेजी से काम जारी है।

वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि सरकार सूचना, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बस्तर और दंतेवाड़ा में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने और परंपरागत खेती को प्रोत्साहित करने की योजनाओं पर भी जोर दिया।

शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा। यह पहला मौका है जब राज्य की विधान प्रक्रिया नए विधानसभा भवन से संचालित हो रही है। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। सत्र में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हैं, क्योंकि वे दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित बड़ी रैली में भाग लेने गए हैं।


Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 246