PoliticsTrendingछत्तीसगढदेशबड़ी खबरवायरल खबरसमाचार

भाठागांव में युवक की हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित BSUP कॉलोनी में मंगलवार रात जुए की फड़ में हुए मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि महज 100 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतक के बीच पहले से जान-पहचान थी। दोनों के बीच जुए में पैसे को लेकर झगड़ा हुआ, जो बढ़कर हत्या में बदल गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…

बेमेतरा में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, 2 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 8 का निकाला पैदल मार्च

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट…

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, मोहित सोमानी के घर दी दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच…

1 of 506