Trendingदुनियाबड़ी खबर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले जारी, एक और युवक की हत्या

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का एक और मामला सामने आया है. दीपू चंद्र दास के बाद अब अमृत मंडल उर्फ सम्राट की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है. अमृत की उम्र 29 साल थी. घटना राजबाड़ी जिले में बुधवार रात को हुई. पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन ने इसकी पुष्टि की है.

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने अमृत मंडल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला भीड़ हिंसा में बदल गया. उनके रिकॉर्ड में अमृत मंडल का नाम स्थानीय गिरोह के नेता के तौर पर दर्ज है, जिसे ‘सम्राट वाहिनी’ कहा जाता है.

पिछले हफ्ते भी हत्या हुई थी
बीते हफ्ते मयमनसिंह शहर में भीड़ ने 28 साल के हिंदू फैक्ट्री कर्मचारी दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. उन पर ईशनिंदा का आरोप लगा था. इस घटना के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए. अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार मृतक की पत्नी, छोटे बच्चे और माता-पिता की जिम्मेदारी उठाएगी. पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

इस साल हिंसा में 184 मौतें
हिंसा और आगजनी की इन घटनाओं ने बांग्लादेश में डर का माहौल पैदा कर दिया है. 12 दिसंबर को ढाका में इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मारी गई थी. सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उसी शाम भीड़ ने डेली स्टार, प्रथम आलो के दफ्तरों में आग लगा दी. पुराने सांस्कृतिक संगठन छायानट और उदिची शिल्पी गोष्ठी के कार्यालय भी फूंक दिए.

यूनुस के ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि आरोप या अफवाहों के बहाने हिंसा को मंजूरी नहीं दी जा सकती. वहीं, मानवाधिकार संगठन ऐन ओ सलीश केंद्र ने बताया कि 2025 में अब तक बांग्लादेश में हिंसा में 184 लोगों की मौत हो चुकी है.

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 243