Trendingआस्थाज्योतिष

Surya Shani Yuti : 2026 में सूर्य और शनि की जोड़ी करेगी कमाल, कुंभ समेत इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Surya Shani Yuti Rashifal: सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं, और यह गोचर कई राशियों के लिए पूरे जीवन में बदलाव लाने वाला माना जाता है.गुरु से शनि की राशि में जाना सूर्य के लिए बड़ा परिवर्तन है. इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और इसे हम मकर संक्रांति कहते हैं. इस वर्ष नए साल में सूर्य का गोचर शनि की मकर राशि में होगा, जिससे सूर्य और शनि की युति बन जाएगी. शनि की कृपा उन लोगों पर विशेष रूप से रहती है जिनकी कुंडली में शनि मजबूत होता है. कहा जाता है कि शनि अपने कर्मों के अनुसार फल देते हैं और सूर्य का उत्तरायण होना बहुत पवित्र माना जाता है. इस गोचर का सीधा असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से होगा. जानतें हैं उन राशियों के बारे में.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय नौकरी और कैरियर में बदलाव लाने वाला रहेगा. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो यह समय लाभकारी साबित होगा. हालांकि आंखों और बालों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा. पैसों के निवेश में सावधानी बरतें. पुराने निवेश या रिटर्न से लाभ मिलने की संभावना है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का यह योग बहुत शुभ रहेगा. इस राशि के लोगों के जीवन में अच्छे संयोग बनेंगे, नए अवसर मिलेंगे और सफलता की राह आसान होगी. यह समय व्यक्तिगत- पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने का है.

सिंह राशि
वहीं शनि की सिंह राशि में स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी. इस राशि के लोग पिता या वरिष्ठ पुरुषों के साथ संबंधों में कुछ कठिनाई महसूस कर सकते हैं. पिता और पुत्र का संबंध होने के कारण घर में तनाव या जिम्मेदारियों में वृद्धि देखने को मिल सकती है. हालांकि यह समय धैर्य और संयम बनाए रखने का है, क्योंकि शनि की कठोरता और मेहनत के फल धीरे-धीरे लाभ देती है.

मकर राशि
मकर राशि के लिए सूर्य का गोचर विशेष महत्व रखता है. यह राशि आत्मविश्वास, करियर और धन संबंधी मामलों में नई ऊर्जा और स्थिरता महसूस करेगी. इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है.

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 448