Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला

कार्यक्रम स्थल से रवाना होते समय प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा अचानक सड़क पर एक युवक के सामने आ जाने से हुआ, जो खुद को शास्त्री जी का भक्त बता रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफिला जैसे ही आगे बढ़ा, तभी अचानक एक युवक गाड़ियों के सामने आ गया। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही गाड़ियां संतुलन खो बैठीं और आपस में टकरा गईं। टक्कर ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन इससे काफिले में शामिल वाहनों को नुकसान पहुंचा।

हादसे में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की डिफेंडर गाड़ी के अगले हिस्से को क्षति हुई, वहीं काफिले में शामिल दो इनोवा कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन सुरक्षा कर्मियों और आयोजकों ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया।

इस दौरान डिफेंडर गाड़ी में स्वयं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मौजूद थे, जबकि काफिले की अन्य गाड़ियों में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय भी सवार थीं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यवस्था और सतर्क कर दी।

Related Posts

1 of 446