Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

ब्रेकिंग: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को जमानत, आज दोपहर 12 बजे आएंगे जेल से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज जेल से बाहर आएंगे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चैतन्य बघेल आज दोपहर करीब 12 बजे जेल से बाहर आएंगे।

बता दें कि 18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वे जेल में बंद थे।

इस मामले में कल बिलासपुर हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल को जमानत दे दी थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। रिहाई को लेकर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्सुकता देखी जा रही है।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 441