Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG CM HELPLINE: छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जल्द शुरू होगा सीएम हेल्पलाइन नंबर

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य में बहुत जल्द मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से आम नागरिक सीधे अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में सुशासन एवं श्रम विभाग का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है, ताकि जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और निष्पक्ष शासन का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के जरिये छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा और इन शिकायतों का समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह हेल्पलाइन जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी, जिससे समस्याओं का समाधान पहले से अधिक तेज और प्रभावी तरीके से हो सकेगा। साय ने स्पष्ट कहा कि सरकार का दायित्व केवल योजनाएं बनाना ही नहीं, बल्कि जनता की बात सुनना और उसे समाधान देना भी है। सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत से भ्रष्टाचार, लापरवाही और देरी पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। सरकार की यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Related Posts

CG NEWS- साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा ने डसा; मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर…

कांकेर में मलेरिया का कहर जारी: छात्रावास के छात्रों के बाद अब महिला की मौत, स्वास्थ्य अमले में हड़कंप

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार खतरनाक रूप लेता जा…

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

1 of 438