Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

आगजनी–हिंसा केस: अमित बघेल के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, जांच के घेरे में बड़े चेहरे

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा और आगजनी की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेवा के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है। गुरुवार शाम बलौदाबाजार पुलिस अमित बघेल को लेकर रायपुर पहुंची, जहां उनके निवास कंचनगंगा फेज-2 में छापेमारी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अमित बघेल का मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन जब्त किया। इसके बाद पुलिस टीम रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल में मौजूद उनके कार्यालय पहुंची, जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

मोबाइल और दस्तावेजों की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए मोबाइल फोन और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। इन साक्ष्यों के आधार पर हिंसा और आगजनी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। कार्रवाई के बाद अमित बघेल को पुनः बलौदाबाजार लाया गया, जहां उन्हें पुलिस लाइन के आजाक थाना स्थित कंट्रोल रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

गिरफ्तारियों का आंकड़ा 198 पहुंचा

इस मामले में पहले ही छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव और जोहर पार्टी के सचिव दिनेश वर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नामों की गिरफ्तारी संभव है। अब तक इस प्रकरण में कुल 198 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि जांच और विवेचना अभी जारी है।

महिला पदाधिकारियों पर भी नजर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच की सूची में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कई अन्य बड़े पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें दो महिला पदाधिकारी समेत तीन प्रमुख चेहरे भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467