छत्तीसगढ

दो दिन के गुजरात दौरे पर रवाना हुए सीएम साय, इन्वेस्टर कनेक्ट में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रवाना हो गए है। सीएम का ये दौरा राज्य में निवेश, स्किल डेवलपमेंट की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरन सीएम, गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे, साथ ही वो इन्वेस्टर मीट में भी शामिल होंगे। इसके बाद वह स्टेचू ऑफ यूनिटी देखने जाएंगे। इसके बाद वह भारत पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आज गुजरात रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा- “हमारे देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जयंती वर्ष चल रहा है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के बाद मैं भारत पर्व में शामिल होऊंगा। ”उन्होंने बताया कि दौरे के दूसरे दिन इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति प्रस्तुत करेंगे और राज्य में निवेश के लिए आमंत्रण देंगे।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 330