छत्तीसगढ

CG NEWS: बेरहम खाकी! पोस्टमार्टम के नाम पर परिजनों से मांगे पैसे, गिड़गिड़ाता रहा बेटा, लेकिन नहीं पसीजा दिल, देखें वीडियो

बिलासपुर। न्यायधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SIMS से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी और सफाईकर्मी मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के नाम पर पैसों की मांग कर रहे है। इस शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसने अस्पताल प्रबंधन में व्याप्त भ्रष्टाचार से पर्दा उठा दिया था।

क्या है मामला

जानकारी लके मुताबिक कोटा ब्लॉक के रिंगरीगा निवासी गणेश सिंह सरटीया सड़क हादसे में घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गणेश सिंह सरटीया की मौत के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन जब परिजनों ने शव घर ले जाने की बात कही, तो सिम्स चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम ने परिजनों से 500 सौ रुपए रिश्वत की मांग की। इतना ही नहीं मरच्यूरी के सफाईकर्मी राकेश मौर्य ने भी परिजनों से 300 सौ रुपए मांगे।

पिता की मौत से टूटा बेबस बेटा भारत सिंह सरटीया भ्रष्टाचारियों का पेट भरने के लिए गांव में लोगों से पैसे मांगता फिरता रहा, ताकि अपने पिता की लाश को घर ले जा सके। लेकिन जब वह पैसों की व्यवस्था नहीं कर सका तो खाकीधारी के सामने हाथ जोड़कर विनती की, लेकिन वर्दी के अंदर के इंसान का कलेजा नहीं पसीजा। हालांकि जब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो, आनन- फानन में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 330