Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, लाश को बैग में पैक कर हुई फरार

रायपुर। जशपुर जिले में शातिर पत्नी की शर्मनाक करतूत ने लोगो के होश उड़ा दिए। पुलिस ने पति की हत्या मामले में पत्नी को आरोपी बनाया है। फिलहाल वह फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें – ‘टी.एस. सिंहदेव ने बीजेपी को समर्थन देकर सरकार बनवाने की बनाई थी योजना, लेकिन सफल नहीं हुए’ – पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह

थाना दुलदुला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष के भाई विनोद मिंज (45 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि, उसके भाई का अपनी पत्नी के साथ गांव है। उसकी बीवी पहले मुंबई में काम करती थी, वह कुछ दिन पहले गांव वापस आई थी। 7 नवंबर की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े की आवाज मृतक की मंझली बेटी, जो कोरबा में रहती है, ने फोन पर सुनी थी। अगले दिन यानी 8 नवंबर को उसी बेटी को उसकी मां ने फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में छिपा दिया है।

यह भी पढ़ें – CG NEWS: बच्चों के चोरनी बोलने से नाराज बुआ ने मासूमों को कुएं में धकेला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

माँ की बात सुनकर बेटी अगले दिन अपने पति के साथ गांव पहुंची। वहां उसने अपने बड़े पिताजी विनोद मिंज को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। इस दौरान क बड़ा लाल सूटकेस मिला। उसे गवाहों की मौजूदगी में खोला गया, जिसमें मृतक का शव कंबल से ढंका हुआ था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

परमाणु बम हो जाएगा फुस्स, चीन तैयार कर रहा डर्टी बम, बीजिंग में शुरू किया परीक्षण

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र भेजी गई है। उन्होंने कहा कि “आरोपिया की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249