Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CGPSC Civil Judge Result: CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, छत्तीसगढ़ को मिले 57 नए व्यवहार न्यायाधीश, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम शुक्रवार, 20 फरवरी को घोषित कर दिए हैं। प्रदेश को शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत 57 नए सिविल जज मिल गए हैं।

मेरिट लिस्ट: बेटियों का दबदबा

अंतिम चयन सूची में मेरिट के आधार पर अंजुम आरा ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। उनके बाद शिवांगी तिवारी दूसरे और आयुष चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे हैं। टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:

रैंकनाम
1अंजुम आरा
2शिवांगी तिवारी
3आयुष चौरसिया

विधि एवं विधायी कार्य विभाग के कुल 57 पदों के लिए यह पूरी प्रक्रिया अपनाई गई थी। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के योग के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। आयोग ने मुख्य चयन सूची के साथ-साथ एक अनुपूरक सूची (Waiting List) भी जारी की है।


Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478