Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में नई तहसील का गठन: नवा रायपुर अटल नगर बनी नवीन तहसील

रायपुर। रायपुर जिले में अब नवा रायपुर अटल नगर नई तहसील के रूप में अस्तित्व में आ गई है। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 6 मार्च 2026 को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इससे पहले नई तहसील की सीमाओं को लेकर 60 दिनों तक दावा-आपत्ति मंगाई गई थी।

अधिसूचना के अनुसार, रायपुर जिले की वर्तमान तहसीलों रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर के कुछ हिस्सों को मिलाकर नवा रायपुर अटल नगर तहसील बनाई गई है। नई तहसील में कुल 6 राजस्व निरीक्षक मंडल – पलौद, मंदिर हसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेड़ी और रायपुर 18 कांदुल – शामिल किए गए हैं।

इन मंडलों में कुल 20 पटवारी हल्के शामिल हैं, जिनमें पलौद के 20, 21, 23, 24, 25 और 26, मंदिर हसौद के 15-22, केंद्री के 13, 14, 15, 16, 18 और 19, तोरला के 01,02, सेरीखेड़ी के 16, 39, 40 और रायपुर 18 कांदुल के 51 शामिल हैं। इन 20 पटवारी हल्कों के अंतर्गत कुल 39 गांव नवा रायपुर तहसील में सम्मिलित किए गए हैं।

नई तहसील में शामिल कुछ प्रमुख गांव:

  • पलौद: परसदा 20, पलौद 21, रीको, सेंध 21, चींचा 23, बरौंदा 23, रमचंडी 23, कयाबांधा 24, झांझ 24, नवागांव 24, खपरी 24, कुहेरा 25, राखी 25, कोटनी 26, कोटराभांटा 26, तांदुल 26
  • मंदिर हसौद: छतौना 22, नवागांव 15
  • केंद्री: बेंद्री 13, परसठ्ठी 13, निमोरा 14, उपरवारा 15, तूता 15, केंद्री 16, झांकी 16, खंडवा 18, भेलवाडीह 18, पचेड़ा 19
  • तोर्ला: चेरिया 1, पौंता 1, बंजारी 1, तेंदुआ 1, कुरूं 2
  • सेरीखेड़ी: सेरीखेडी 16, नकटी 16, टेमरी 39, धरमपुरै 39, बनरसी 40
  • रायपुर 18 कांदुल: माना 511

इस नए गठन से प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और स्थानीय जनता को सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। नवा रायपुर तहसील की स्थापना से क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458