Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

केरल दौरे पर CM विष्णुदेव साय, BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन में हुए शामिल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय केरल दौरे के तहत कोची पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया।

सीएम साय ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।

“केरल में परिवर्तन के लिए तैयार जनता”

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि केरल की जागरूक जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मॉडल ने यहां भी विश्वास का मजबूत आधार बनाया है।

भाजपा को मिल रहा बढ़ता जनसमर्थन

सीएम साय ने कहा कि चेंगन्नूर सहित पूरे केरल में भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणामों का संकेत है।

संगठन हो रहा मजबूत

उन्होंने आगे कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ भाजपा का संगठन केरल में तेजी से मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का भरोसा एक नए राजनीतिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। सीएम साय ने विश्वास जताया कि चेंगन्नूर से एम.वी. गोपाकुमार जीत हासिल करेंगे और केरल में भाजपा एक नई राजनीतिक कहानी लिखेगी।


Related Posts

मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार, CMO भी हिरासत में

मनेंद्रगढ़: नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

CG NEWS- अडानी फैक्ट्री के गार्ड बने जल्लाद, आम तोड़ने गए बच्चे को उठा-उठाकर पटका, मासूम हुआ मरणासन्न, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।…

1 of 232