Trendingखेलदेश

बिक गई चैंपियन राजस्थान रॉयल्स, जानिए 15 हजार करोड़ में किसने खरीदा?

आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने से पहले एक बहुत बड़ी खबर आई है. आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिल गए हैं. पिछले कुछ महीनों से चली आ रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार 1.65 बिलियन डॉलर यानि करीब 15 हजार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली के साथ राजस्थान रॉयल्स की बिक्री फाइनल हो गई है. अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने फ्रेंचाइजी के लिए ये सबसे बड़ी बोली लगाई है, जिसे मंजूर कर लिया गया है.

आईपीएल की शुरुआती 8 फ्रेंचाइजी में से एक राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा मालिक भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन मनोज बदाले हैं, जिनके पास फ्रेंचाइजी का 65 फीसदी हिस्सा है. उनके अलावा 15 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म रेडबर्ड कैपिटल की और 13 पर्सेंट हिस्सेदारी ब्रिटिश उद्योगपति लछलन मर्डोक के नाम है. इनके अलावा 7 फीसदी अन्य इन्वेस्टर हैं.

पिछला सीजन खत्म होने के कुछ ही महीनों बाद रॉयल्स के मालिकों ने फ्रेंचाइजी को बेचने का ऐलान किया था, जिसके बाद ये प्रक्रिया शुरू हुई और कई बड़े बिजनेस घराने इसे खरीदने की रेस में शामिल थे. 15 मार्च को फ्रेंचाइजी के लिए बोली की आखिरी तारीख थी, जिसमें भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी समेत 3 प्रमुख निवेशकों ने सबसे बड़ी बोली लगाई और राजस्थान रॉयल्स में पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली.

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स की ये बिक्री अगले IPL सीजन से लागू होगी. सोमानी के अलावा दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट के मालिक वॉल्टन परिवार के रॉब वॉल्टन और फोर्ड मोटर कंपनी से ताल्लुक रखने वाली शीला फोर्ड हैम्प भी इस कॉन्सोर्टियम का हिस्सा हैं. हालांकि इसमें किसकी हिस्सेदारी कितनी रहेगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है. आपको बता दें कि वॉल्टन और फोर्ड हैम्प अमेरिका की रग्बी लीग, NFL, में भी अलग-अलग टीमों के मालिक हैं.

Related Posts

1 of 228