जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मुलमुला थाना क्षेत्र के आरासमेटा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने सड़क पर मौजूद गायों को कुचल दिया, जिससे 12 गायों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मुलमुला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया और कैप्सूल वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल भी देखा गया।










