Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में GST की बड़ी कार्रवाई: अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी, फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी की जांच तेज

रायपुर में GST विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। टीम लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स नाम की फर्मों में जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि करीब 10 अधिकारियों की टीम इस ऑपरेशन में शामिल है, जो दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है। यह कार्रवाई GST चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिलने के बाद की गई है।

जांच के दौरान टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया है। साथ ही बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड भी मिले हैं, जिनकी गहन जांच जारी है। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत सामने आए हैं।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ही पूरे नेटवर्क और घोटाले की असल तस्वीर सामने आएगी।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

1 of 441